Hlookup function in excel hindi. Excel में hlookup क्या है ?

Hello friends..... Welcome to my blog. आज इस पोस्ट में आप जानेंगे कि Excel में Hlookup Function क्या है और डाटा में इस फंक्शन का इस्तेमाल कैसे करते है। तो  इस पोस्ट में को अंत तक जरूर पढ़िए। मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आप लोगो के लिए helpful रहेगी । 

इस पोस्ट में आगे है -

  • Excel में Hlookup क्या है ? What is Hlookup in excel.
  • How to do Hlookup in excel examples. Hlookup का प्रयोग कैसे करते है?
  • Hlookup और Vlookup में क्या difference है ? Difference between Hlookup and Vlookup function in excel.
  • Hlookup के साथ match function का प्रयोग। Hlookup with Match function.

 Hlookup in excel in hindi

Microsoft-Excel में Hlookup function , एक pre-defined function है जो lookup वैल्यू को....table के first row में सर्च करता है और जहा lookup वैल्यू match होती है ,यह उसी column से हमे information निकालकर output के रूप में देता है। एक्सेल मे इस फंक्शन को "Lookup Function" की category में रखा गया है। 


Hlookup का पूरा नाम  "Horizontal lookup" है। Excel में Hlookup function का प्रयोग हमे तब करना चाहिए जब lookup value 
(जिसे हम टेबल में ढूंढना चाहते है।टेबल के पहले row में हो। अगर lookup value टेबल के पहले row में नहीं है तो आप वहा Hlookup Function का प्रयोग ना करे।  


अगर डाटा vertically design किया गया हो और साथ ही साथ lookup वैल्यू टेबल के first column में है ऐसी डाटा पर  Vlookup function का प्रयोग करना चाहिए।  Vlookup को "Vertical lookup" भी कहा जाता है। 

Syntax-

=Hlookup(lookup_value,table_array,row_index_num,[range_lookup])

Parameter-


Lookup value-

जिस वैल्यू को हमे डाटा में सर्च करना है वो Lookup value होती है. 


Table_array-

वह डाटा रेंज या टेबल ,जिसमे Lookup value पहले से मौजूद है और जहा से हमे information निकालनी है, उस डाटा रेंज को हम इस पैरामीटर में define करते है।  


row_index_num-

टेबल या डाटा रेंज में जिस row से इनफार्मेशन चाहिए ,वह row number यहाँ हमे define करना होता है।


[range_lookup]-

यहाँ हमे दो options मिलते है - TRUE(Approximate match) और  FALSE(Exact match), TRUE... approximate match के लिए और  FALSE.... exact match के लिए प्रयोग किया जाता है। एक्सेल में हम TRUE को "1" से और FALSE को "0" भी लिख सकते है 


Important points-


1)  Lookup value हमेशा डाटा या टेबल के first row में ही होनी चाहिए। 


2)  Table_array में   जो डाटा या टेबल हम सेलेक्ट कर रहे है उसमे Lookup value और Lookup के द्वारा जो information हम निकलना चाहते है वह भी उस डाटा range में मौजूद होनी चाहिए।


3)  range_lookup में यदि हम true या false में से कोई option सेलेक्ट नहीं करते है तो Hlookup function...by default true को सेलेक्ट कर लेता हैं। 

4)  अगर हम range_lookup में true ऑप्शन को सेलेक्ट कर रहे है तो हमारा डाटा या टेबल ascending order में होना चाहिए।


How to use Hlookup (एक्सेल में Hlookup का प्रयोग कैसे करते है?)


Hlookup का प्रयोग Excel में कैसे करते है इसे समझने के लिए हमने एक डाटा लिया है जिसमे कुछ student के नाम और उनके scores दिए गए है। इस डाटा से हमे Nitin के Total scores निकालने है। हमे cell B10 में final ouput प्राप्त करना है। तो चलिए देखते है कि इसमें Hlookup function का प्रयोग करके हम Nitin के Total score कैसे निकालेंगे  -


Hlookup function in excel hindi. Excel में hlookup क्या है ?, how to use hlookup in excel


  • सबसे पहले cell B:10 को सेलेक्ट करेंगे जहा हमें फार्मूला टाइप करना है।  

  • अब =Hlookup टाइप करके first parameter में cell "B9" को सेलेक्ट करेंगे जिसमे कि Lookup_value "Nitin" को डाला गया है 

Hlookup function in excel hindi. Excel में hlookup क्या है , how to use hlookup in excel in hindi

  • Hlookup function के 2nd parameter, table_array में हम table (B1:G6) को सेलेक्ट करेंगे। 

Hlookup function in excel hindi. Excel में hlookup क्या है ,how to use hlookup in excel in hindi

  • 3rd parameter, row_index_num में....हमें उस row का नंबर देना है ,जिस row से हमे इनफार्मेशन चाहिए। यहाँ हमें  Nitin का total score  निकलना है जो कि डाटा में 5th row में है। 

How to use Hlookup in excel,Hlookup -in-excel-in-hindi

  • 4rth parameter range_lookup में हम FALSE सेलेक्ट करेंगे। FALSE को हम "0" से भी indicate करते है।  अब Enter key प्रेस करे। 
How to use Hlookup in excel,Hlookup -in-excel-in-hindi

  • enter करते ही  Nitin का total score "100" cell में डिस्प्ले हो जायेगा। इस तरह हम excel में Hlookup function का प्रयोग करके आप value को सर्च कर सकते है। 

How to use Hlookup in excel,Hlookup -in-excel-in-hindi


Vlookup function और Hlookup function में difference 


Excel में Vlookup और Hlookup दोनों ही functions का प्रयोग टेबल में किसी specific value को सर्च करने के लिए जाता है पर दोनों ही 
functions different way में value को table के अंदर search करते है. तो Vlookup और Hlookup function में क्या difference है आईये समझते है-


  • Vlookup को "vertical lookup" और Hlookup को "horizontal lookup" कहा जाता है.

  • Vlookup function का प्रयोग हम तब करते है जब lookup वैल्यू डाटा के पहले column में हो जब कि Hlookup function का प्रयोग तब किया जाता है जब lookup value डाटा के पहले row में मौजूद हो। 

  • Vlookup वैल्यू को left से right की ओर सर्च करता है जबकि Hlookup वैल्यू को ऊपर से नीचे की ओर सर्च rows में सर्च करता है। 
 
  • Vlookup function का syntax है "=VLOOKUP (lookup_value, table_array, col_index_number, [range_lookup])".......जबकि Hlookup function का syntax है "=Hlookup(lookup_value, table_array, row_index_number, [range_lookup])"

  • आप यहाँ साफ़ तौर पर देख सकते है कि दोनों ही function के syntax लगभग एक जैसे ही है, difference सिर्फ इतना है कि Vlookup function....col_index_number के द्वारा हमे output देता है  जबकि Hlookup function....row_index_number के द्वारा output देता  है। 

  • Hlookup function का प्रयोग Vlookup की अपेक्षा बहुत कम होता है क्युकि हम ज्यादातर डाटा या टेबल को columns में ही लिखते है जिससे Vlookup function का प्रयोग की सम्भावना बढ़ जाती है। 

       Vlookup function की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे -

Vlookup function in hindi

Hlookup function के साथ Match function का प्रयोग

(Hlookup with Match function)


Hlookup function के साथ match function का प्रयोग करके हम इस function को और भी ज्यादा  powerful बना सकते है। Hlookup के साथ match function का प्रयोग करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमे manually, row number को count करके लिखने की जरुरत नहीं पड़ती और इससे गलत row number लिखने के chances भी नहीं रहते।


Match function की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके मेरी इस पोस्ट को पढ़ सकते है.... 


यहाँ Click करे -
https://newexcelworld.blogspot.com/2020/02/index-match-in-excel.html 


अब हम उदाहरण के द्वारा समझेंगे कि Hlookup के साथ match function का प्रयोग का प्रयोग कैसे करते है-

  • सबसे पहले हम एक डाटा लेंगे जहा हम Hlookup और Match function का प्रयोग कर सके। 

hlookup with match function

  • इस डाटा में हमने कुछ items,उनकी quantity और Price को define किया है। यहाँ हमे item, color box की total price निकालनी है। 

  •  अब हम cell B8 में Hlookup formula को type करेंगे -=HLOOKUP(B7,B1:F3,MATCH(A8,A1:A3,0),0)

hlookup with match function

  • Hlookup function के पहले पैरामीटर lookup_value में हमने item,color box का cell reference B7 दिया है। जिसे हमे टेबल में सर्च करना है। 

  • 2nd पैरामीटर table array में हमने B1:F3 cell range को  define किया है। यहाँ हमने टेबल को इस तरह से सेलेक्ट किया है कि lookup value पहली row में आये। 

  • 3rd पैरामीटर row index number में हमने....row number की स्थान पर  Match function प्रयोग किया है जिसके द्वारा हमे उस row का नंबर प्राप्त होगा जहा से हमे output चाहिए। 

hlookup with match function

  • अब हम enter  करेंगे। 

hlookup with match function


NOTE-
  • यहाँ match function कैसे काम कर रहा है आईये इसे भी समझते है। match function के पहले पैरामीटर lookup_value में हमने A8 cell को सेलेक्ट किया है

hlookup with match function

  • 2nd पैरामीटर table_array में हम column A को पूरा सेलेक्ट करेंगे। 
  • 3rd पैरामीटर Match_type में हमे दो options ....true और false मिलते है जिसमे से हमे false को सेलेक्ट करेंगे। False को हम "0" से भी indicate करते है। इसका प्रयोग डाटा से exact match को find करने के लिए किया जाता है। 

  • इस तरह match function....column A से.....सेल A8 में दिए हुए वैल्यू को सर्च करके उसकी पोजीशन return करता है जो Hlookup फंक्शन के लिए row number का काम करता है। 

इस तरह हम Hlookup के साथ match function का use कर सकते है और अपने सर्च process को आसान बनाकर कम से कम समय में डाटा से इनफार्मेशन निकाल सकते है। 


I hope ये पोस्ट आप सब के लिए informative होगी। इस पोस्ट को और भी लोगो को जरूर शेयर करे। अगर इस पोस्ट से जुड़े आपके कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में लिखे। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आप सभी को......Thanku.

Tags- what is hlookup function in excel hindi, Excel में hlookup क्या है, how to use hlookup in excel, hlookup function in excel,hlookup and vlookup difference in excel hindi , hlookup with match function,Hlookup formula in excel in hindi

3 comments: