इस पोस्ट में हम जानेंगे कि एक्सेल में फंक्शन और फार्मूला क्या है और कितने प्रकार के होते है ? इसके अलावा हम यह भी समझेंगे कि इनका इस्तेमाल स्प्रेडशीट में कैसे किया जाता है। तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े -
What is function in excel in hindi (एक्सेल में फंक्शन क्या होते है ?)
Ms-excel में फंक्शन्स built-in कमांड्स की तरह होते है जो माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में पहले से ही उपलब्ध होते है। इसलिए इन्हे pre-defined functions भी कहा जाता है।
Function कोड का ही एक हिस्सा होते है जिन्हे एक्सेल में स्प्रेडशीट एप्लीकेशन के साथ डिज़ाइन जाता है। इन फंक्शन्स का प्रयोग विभिन्न प्रकार के मैथमैटिकल , लॉजिकल और फाइनेंसियल calculations के लिए किया जाता है।
एक्सेल फंक्शन्स को हमेशा parenthesis "( )" के साथ ही प्रयोग किया जाता है। इन parenthesis के बीच में कुछ pre-defined arguments होते है जो निर्देशों की तरह काम करते है।
Note- arguments वे होते है जो यह बताते है कि हमे किस तरह की values को इनपुट करना है इन values के कैलकुलेशन के आधार पर ही एक्सेल हमे final result देता है।
एक्सेल के कुछ महत्वपूर्ण pre-defined functions जैसे Vlookup function ,Hlookup function, Index और Match, Concatenate , IF functions आदि का डाटा के विश्लेषण में बहुत बड़ा रोल होता है।
यह डाटा के विश्लेषण को हमारे लिए बहुत ही आसान बना देता है जिससे हमे अपने काम को समय पर पूरा करने में मदद मिलती है।
एक्सेल के अन्य pre-defined functions-
How to use function in excel (एक्सेल में फंक्शन का प्रयोग कैसे करे ?)
एक्सेल में फंक्शन के उपयोग के दो तरीके है - पहला तरीका है कि सेल में फंक्शन को डायरेक्ट टाइप करके और दूसरा तरीका है formula tab में दिए गए फंक्शन को सेलेक्ट करके।
पहला तरीका- सेल में फंक्शन कैसे टाइप करे-
जब भी कोई भी फंक्शन प्रयोग करे तो सबसे पहले = sign लगाए।
= sign लगाने के बाद फंक्शन का नाम टाइप करे।
paranthesis के बीच में arguments दिए होते है जो हमे यह बताते है कि हमे किस तरह की values को enter करना है जिससे हम exact result मिल सके।
उदाहरण के लिए नीचे इमेज में देखे-
दूसरा तरीका - formula tab का प्रयोग करके
सबसे पहले formula tab पर जाये। Insert function पर क्लिक करे।
Note- formula tab में सभी फंक्शन की लाइब्रेरी आपको मिल जाएगी। यहाँ से आप कोई भी फंक्शन चुन सकते है।
Insert function पर क्लिक करे। अब एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा।
अब "select a category" में जाये और एक category को सेलेक्ट करे।
category सेलेक्ट करने के बाद "select a function" में दिए गए फंक्शन्स में से किसी एक को चुने। फिर ok करे।
जब आप ok करेंगे तो एक्सेल स्क्रीन पर आपके द्वारा चुने गए फंक्शन का डायलॉग बॉक्स ओपन होगा जिसमे arguments दिखाई देंगे।
इन arguments में वैल्यू fill करे और ok करें। आपको रिजल्ट मिल जायेगा। तो इस तरह आप formula tab के द्वारा भी फंक्शन का प्रयोग कर सकते है।
What is formula in excel (एक्सेल में फार्मूला क्या है?)
एक्सेल में formula एक user-defined ऑपरेशन होता है। जिसे user कैलकुलेशन करने के लिए खुद बनाता है। ये Formula सरल भी हो सकता है और जटिल भी हो सकता है जैसा कि user की आवश्यकता है।
Function की तरह फार्मूला भी = sign के साथ start किया जाता है। Formula में कैलकुलेशन के लिए कई तरह के मैथमैटिकल operators जैसे +, -. =, /, * प्रयोग होता है। इसमें कोई pre-defined arguments नहीं होते और parenthesis () का प्रयोग भी कभी -कभी जरुरत के अनुसार किया जा सकता है।
एक्सेल में दिए गए pre-defined फंक्शन्स को combine करके भी user अपनी जरुरत के अनुसार फार्मूला बना सकता है। जैसे IF+Vlookup और Index +Match.... इस तरह के combined फंक्शन्स को भी फार्मूला कहा जा सकता है।
एक्सेल में फार्मूला कैसे लगाते है ?
उदाहरण -
(1) उदहारण के तौर पर आप नीचे इमेज में देख सकते है। यहाँ सेल A1,A2,A3 में वैल्यूज दिए गए है और सेल B2 में हमने फार्मूला =A1+A2+A3 लगाया है। जो कि जोड़ने का फार्मूला है।
फार्मूला लगाने के बाद enter key प्रेस करे।
(2) A1=60, A2=20
फार्मूला - A1/A2*100
result- 300
फंक्शन या फार्मूला को edit कैसे करे ?
एक्सेल में किसी भी फंक्शन या फार्मूला को तीन तरीके से edit कर सकते है -
1st method- जिस सेल में आपने फार्मूला लगाया गया है वहा डबल क्लिक करे और edit करे।
2nd method- कर्सर को फार्मूला लगे सेल में रखे और कीबोर्ड से F2 key प्रेस करे। इससे फार्मूला डिस्प्ले हो जायेगा। अब इसे edit करके enter करे।
3rd method- Formula बार में क्लिक करे और यहाँ से फार्मूला को अपने अनुसार edit करे।
एक्सेल में फंक्शन के प्रकार (Types of functions in excel in hindi)
1) Math / string functions
2) Text functions
3) Logical functions
4) Date & Time functions
5) Lookup functions
6) Financial functions
7) Statistical functions
1) Math / string functions- एक्सेल में मैथमैटिकल फंक्शन्स का प्रयोग विभिन्न प्रकार के arithmetical operations जैसे - जोड़ना ,घटाना ,गुना करना ,औसत मान आदि के लिए किया जाता है.कुछ मैथमैटिकल फंक्शन्स के नाम इस प्रकार है -
SUM() | PRODUCT() | EVEN() | ODD() | RAND() | RANDBETWEEN() | SUMIF() | SUMIFS() | SUMPRODUCT()
2) Text functions- एक्सेल में ये functions टेक्स्ट के लिए प्रयोग में लाये जाते है। इसलिए इन्हे text function कहते है। जैसे -
3) Logical functions - Logical functions वहा प्रयोग किये जाते है जहा कोई condition लगानी हो। ये फंक्शन्स condition को check करते है कि कंडीशन सही है या गलत और इसी के आधार पर यह आगे की calculation करते है और हमे रिजल्ट देते है।
कुछ लॉजिकल फंक्शन्स के नाम प्रकार है -
4) Date & Time functions- एक्सेल में Date & Time function का प्रयोग date और time को create करने के लिए किया जाता है।
Date & Time function के नाम इस प्रकार है -
TODAY() | NOW() | DAY() | YEAR() | MONTH() | DATE() | EDATE() | EMONTH() | HOUR() | MINUTE() | SECOND()
5) Lookup functions- एक्सेल में lookup functions बहुत ही useful function होते है। इन फंक्शन्स का प्रयोग एक्सेल डाटा में किसी specific value को सर्च करने के लिए किया जाता है। जैसे -
6) Financial functions- एक्सेल में Financial function...वित्तीय गणनाओ को execute करने के लिए बनाया गया है। जैसे - निवेश का मूल्यांकन , ब्याज दरें ,भुगतान , संपत्ति मूल्यह्रास आदि शामिल है।
ज्यादातर प्रयोग होने वाले Financial function के नाम है -
PV() | FV() | PMT() | NPER() | RATE()
7) Statistical functions- Ms-excel प्रयोग होने वाले महत्वपूर्ण statistical function इस प्रकार है -
COUNT() | COUNTA() | COUNTBLANK() | COUNTIF() | COUNTIFS() | AVERAGE() | AVERAGEIF() | RANK() | MAX() | MIN() | LARGE() | SMALL()
Other posts
Tags- function and formula in excel in hindi,difference between function and formula in excel in hindi, excel functions,types of excel functions in excel in hindi,Mathmatical functions in excel,Text functions in excel,Logical functions in excel,Date & Time functions in excel, Lookup functions in excel,Financial functions in excel,Statistical functions in excel,what is function in excel,what is formula in excel
No comments:
Post a Comment